ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 860, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 218, झज्जर में 99, नूंह में 81, अंबाला में 55, पलवल में 57, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 9, सिरसा में 41, फतेहाबाद में 23, भिवानी में 35, रोहतक में 84, महेंद्रगढ़-नारनौल में 74, हिसार में 59, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 28, कुरुक्षेत्र में 34 मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना से अंबाला में तीसरी मौत
अंबाला जिले में महामारी से 23 साल की एक युवती की मौत हो गई है। वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 66 पहुंच गई है। अंबाला में कोरोना से तीसरी मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली से अंबाला कैंट अपनी नानी के पास आई थी और टीबी की मरीज थी। युवती की कोरोना रिपोर्ट उसकी मौत के बाद पॉजिटिव आई।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव सिंगला ने बताया कि दिल्ली से अंबाला अपनी नानी के पास आई युवती की कोरोना से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वैसे युवती टीबी की मरीज थी। बता दें कि अंबाला में कोरोना के अब तक 124 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमे से 66 केस एक्टिव हैं।