फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आठ साल से इटली में था यमुनानगर का युवक, कोरोना ने ले ली जान

Mon, 23 Mar 2020 09:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/साढौरा ( हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। दिन प्रतिदिन इससे मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में पिछले आठ वर्षों से इटली के शहर टेररसिन में रह रहे साढौरा निवासी 48 वर्षीय विपिन कुमार की भी मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई पिछले आठ वर्षों से इटली के एक होटल में काम करते थे। 

विज्ञापन


उन्हें सोमवार शाम ही भारत सरकार का पत्र मिला। जिसे पढ़कर उन्हें पता चला कि उनका भाई कोरोना वायरस की वजह से इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ बराड़ा में रहती है। उन्होंने थाना साढौरा में जाकर इस बात की पुष्टि कर दी है। अशोक का कहना है कि कभी कभार ही फोन पर विपिन से बात होती थी। अभी काफी दिनों से कोई बात नहीं हो सकी है। अचानक यह पत्र मिलने से हमें दुख हुआ है कि अपने भाई को कंधा भी नहीं दे सका। उसकी मां का पिछले महीने ही निधन हुआ था।  

दूतावास से पत्र प्राप्त हुआ था। उसी के आधार पर मृतक व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बार घरवालों को सूचना दी गई। इसका भाई साढौरा में पेंटर का काम करता है। भारत सरकार द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नवीन आहुजा, बिलासपुर एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें