फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा कर्फ्यू: पंजाब में मंत्री ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, कार्यकर्ताओं संग झुंड बना पहुंचे मंडी

Thu, 16 Apr 2020 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना ( पंजाब)
विज्ञापन
मंडी का निरीक्षण करते हुए मंत्री भारत भूषण आशु
विज्ञापन

खन्ना मंडी में पहुंचे पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने जमकर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं। आशु खन्ना मंडी पहुंचे और आढ़ती व किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान किस तरह अपनी फसल मंडी तक लेकर आएंगे, सरकारी ने इसकी जिम्मेदारी आढ़ती की लगा दी है। 

विज्ञापन


आढ़ती ही अपने-अपने किसानों को पास जारी करेंगे। किसानों को मंडी में हर तरह की सुविधा प्रधान की जाएगी। पंजाब की मंडियों से एक-एक दाना खरीदा जाएगा। वे व्यक्तिगत रूप से खरीद कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

आशु ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए और बिना किसी परेशानी के खरीद संचालन करने के लिए राज्य में खरीद केंद्रों की संख्या 1820 से बढ़ाकर 3900 कर दी गई है। इसके अलावा, उपायुक्तों को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त खरीद केंद्र स्थापित करने के लिए अधिकृत किया गया है। 
विज्ञापन


पनग्रेन के पास 26 प्रतिशत (35.10), मार्कफेड का 23.50 प्रतिशत (31.72), पलसप 21.50 प्रतिशत (29.02), वेयरहाउस के नरा 14 और 18.90 प्रतिशत है। खाद्य निगम 15% (20.25) खरीदेगा। इस बार किसानों को बाजार में व्यवस्थित तरीके से लाने के लिए टोकन प्रणाली शुरू की गई है।

गेहूं की बोली की अवधि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। परिवहन ठेकेदार श्रमिकों को मास्क प्रदान कर रहे हैं। आशु ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटों के भीतर किया जाएगा। सरकारी खरीद 15 जून 2020 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें