सिविल अस्पताल के डॉ. जीएस ढिल्लो ने बताया कि कोरोना जानलेवा बीमारी है, इससे बचने के लिए घर से बाहर न निकले। घर के अंदर भी रह कर एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। घर में प्रवेश करते समय खुद को सैनिटाइजर से स्प्रे करे, ताकि तुम्हारे कपड़ों में लगे कीटाणु मर सके। कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है।
डॉ. ढिल्लो ने कहा कि उन्होंने भी अपने घर में तमाम सावधानी बरती हुई है। घर के प्रवेश गेट पर साबुन व पानी रखा, जो भी घर में प्रवेश करे हाथ धोकर और खुद पर सैनिटाइज करके अंदर घुसे। डॉक्टर का कहना है कि खांसी और जुकाम वाले व्यक्ति से लगभग एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। कीटाणु कपड़े, बर्तन व हाथ में होते हैं, बर्तन अच्छे तरह धोकर उसमें भोजन खाए। हाथ को दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन या सैनिटाइजर से धोए।
बुजुर्ग व्यक्ति का खान-पान का ध्यान रखे, क्योंकि ऐसी बीमारी बुजुर्गों व बच्चों को जल्द अपनी गिरफ्त में लेती है। कर्फ्यू में छूट मिलती है तो घर का अकेला व्यक्ति ही बाहर सामान लेने जाए, बाकी घर में ही रहे। इस बीमारी से बचने के लिए घर के अंदर ही रहना ठीक है।