पुलिस के साथ सेहत विभाग की टीम शुक्रवार को जुझार नगर इलाके में पहुंची, जहां एक महिला पांच दिन पहले ही अपनी बेटी के पास सिंगापुर में रहकर लौटी है। डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और महिला को 15 दिन तक घर में ही रहने की हिदायत दी गई। डॉक्टरों की टीम रोजाना महिला का चेकअप करेगी।
फतेहगढ़ साहिब: दुबई और ग्रीस से लौटे तीन युवक अस्पताल में भर्ती
विदेश से लौटे तीन युवकों को हलका बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा उनके सैंपल लिए गए। वहीं उनके परिजनों का भी चेकअप किया गया। सब डिवीजन अमलोह के गांव मालोवाल में शुक्रवार को कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिलने पर सेहत विभाग में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन ने पूरे गांव को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इनमें से एक युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है और अपने ससुराल मालोवाल में रह रहा था। गगांव के लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम अमलोह तथा सेहत विभाग को दी। जैसे ही मालोवाल में पुलिस और सेहत विभाग की टीम पहुंची तो युवक वहां से चला गया।
एसएमओ चनारथल डॉ. रमिंदर कौर ने बताया कि दूसरा मामला भी गांव मालोवाल का है। एक युवक तीन मार्च को ग्रीस से लौटा था और बीमार था। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दुबई से लौटे एक कर्मी को भी जांच के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त कर्मी ने पुलिस द्वारा उसे जबरन अस्पताल में दाखिल करवाने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दी।
सिविल अस्पताल कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज दाखिल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ से रेफर किया गया है। जिसे पिछले करीब चार-पांच दिन से बुखार नहीं उतर रहा था और खांसी-जुकाम की भी शिकायत थी। महिला मरीज का पहले भुलत्थ अस्पताल में तीन डॉक्टर व चार नर्स पर आधारित फ्लू कार्नर में स्क्रीनिंग की गई। एक्सरे टेस्ट में निमोनिया की शिकायत न मिलने पर एहतियातन जांच के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया गया।
भुलत्थ सिविल अस्पताल में एक 56 वर्षीय महिला को चार-पांच दिन से बुखार न उतरने और खांसी-जुकाम की शिकायत करने के चलते लाया गया। एसएमओ डा. देसराज भारती पर आधारित दो अन्य डॉक्टरों व चार नर्सों पर आधारित फ्लू कार्नर में महिला मरीज की स्क्रीनिंग की गई और उसका एक्सरे हुआ। डॉ. भारती के अनुसार एक्सरे में महिला को निमोनिया की शिकायत नहीं आई है। फिर भी उन्होंने एहतियातन उसे जांच के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
कोरोना संदिग्ध युवक के सैंपल अमृतसर भेजे
बटाला के एक गांव में विदेश से लौटे कोरोना संदिग्ध युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवक दुबई से लौटा था, जिसमें कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। सेहत विभाग ने उसके सैंपल लेकर अमृतसर भेज दिए हैं और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट करीब 72 घंटों में आने की संभावना है।