स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के अब तक 628 व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिनमें से 500 के नतीजे निगेटिव मिले हैं। 100 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं, जबकि 13 व्यक्तियों के नमूने नॉर्म्स के अनुसार न पाए जाने पर पीजीआई ने सैंपल में शामिल नहीं किए। जिले के 779 लोगों को अंडर सर्विलांस में रखा गया है, जिनमें से 159 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। अब तक क्वारंटीन किए गए 302 व्यक्तियों ने 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है।
जिले में चले रहे हैं चार क्वारंटीन केंद्र
जिले में 4 क्वारंटीन केंद्र चल रहे हैं। इनमें श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में 57 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में 74, गुज्जर भवन में 25 तथा सूद भवन में 3 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 के आइसोलेशन वार्ड में 41 व कमांड अस्पताल में 2 व्यक्तियों को दाखिल किया गया है।
पंचकूला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी लोग जमातियों के संपर्क में हैं, वह अपना सैंपल देने स्पेशल फ्लू वार्ड में आ सकते हैं। अगर उन्हें जुकाम, बुखार के किसी प्रकार की शिकायत है तो वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात एंबुलेंस को कॉल कर या हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
उन्हें एंबुलेंस घर से ले आएगी और उनके सैंपल टेस्ट किए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। कोरोना से बचने के लिए लोगों को इस बात को तनिक भी नहीं छुपाना चाहिए। इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पंचकूला में अब तक कोरोना के 17 मामले आ चुके हैं। डॉक्टरों की टीम लोगों की देखरेख कर रही है। सभी के सैंपल भरे जा रहे हैं। अगर किसी को शिकायत है तो वह स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपने सैंपल चेक करा सकते हैं। लोग अपने घर में रहें। होम क्वारंटीन रहने के बाद लोगों का बचाव होगा। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग