साउंड की आवाज में भट्ठे पर सो रहे मजदूरों को भी गुरदीप की चीख नहीं सुनाई दी। सुबह मजदूरों ने बताया कि जेसीबी चालक बंटी तेज आवाज में रात को म्यूजिक बजा रहा था। इस कारण उन्हें घटना के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर गुरदीप का शव फोल्डिंग पर पड़ा मिला है और फोल्डिंग भी टूटा हुआ पाया गया है। जेसीबी का पंजा गुरदीप की कमर में धंसा मिला है।
डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
वारदात के बाद डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी तरसेम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
बसताड़ा शिव भट्ठे पर कार्यरत एक ट्रैक्टर चालक गुरदीप की हत्या की सूचना मिली है। मृतक के जीजा ने बाबैल गांव पानीपत निवासी बंटी पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। छानबीन जारी है। -तरसेम कांबोज, थाना प्रभारी मधुबन।