चंडीगढ़। कोरोना वायरस का ग्रहण अब कला पर भी लगने लगा है। इसी के चलते सिटी में कई कार्यक्रम कैंसिल हो गए। ऐसा ही फैसला शनिवार को प्राचीन कला केंद्र ने लिया।
प्रेस क्लब सेक्टर- 27 में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र के सचिव सजल कौसर ने बताया कि 16 से 22 मार्च तक टैगोर थियेटर में होने वाले 50वें अखिल भारतीय भास्कर राव नृत्य एवं संगत सम्मेलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार भाग लेने वाले थे, लेकिन कोरोना को देखते हुए प्राचीन कला केन्द्र की कार्यकारिणी समिति ने आकस्मिक बैठक बुलाई। इसमें एकमत से सम्मेलन को स्थिगित करने का फैसला लिया गया। प्रोग्राम की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगा। इसके अलावा सिटी में कई लेडीज क्लब ने अपने कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं।