फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1 में तेजी से बढ़ रहे मामले, बाहरी राज्यों से आने वालों ने बढ़ाई कोरोना की चेन

Sun, 21 Jun 2020 04:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनलॉक-1 में जैसे ही ढील दी गई और बाहरी राज्यों से लोगों का आना शुरू हुआ, कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। लॉकडाउन के दौरान शहर में जहां प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 से तीन रह गई थी, वहीं पिछले कुछ सप्ताह से मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब प्रतिदिन 8 से 10 मरीज मिले रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 4 मई को शहर में कर्फ्यू खोल दिया गया था। 16 मई से कुछ बाजारों को छोड़कर ज्यादातर शहर को खोल दिया गया। ऐसे में बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ गई। लोग दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने-जाने लगे। हाल ही में आए केसों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो बाहर से आये थे और उनके संपर्क में आकर परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हुए। वहीं कुछ लोग बाहर प्रदेशों से होकर आए और वहां से संक्रमित हो गए। ऐसे में कोरोना चेन टूटने की बजाय लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


पिछले सात दिनों में मिले मरीजों के आंकड़े
12 जून 11
13 जून 05
14 जून 03
15 जून 05
16 जून 08
17 जून 05
18 जून 04
19 जून 08

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें