चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ होगा। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने चौथे चरण के सभी लाभार्थियों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण से बचाव के साथ ही टीका संक्रमण की गंभीरता और मौत का खतरा काफी हद तक कम करता है। जरूरी है कि सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित करें।
यहां बनाए गए हैं टीकाकरण केंद्र
- पीजीआई
- जीएमसीएच-32
- जीएमएसएच-16
- सिविल अस्पताल सेक्टर-45
- सिविल अस्पताल मनीमाजरा
- सिविल अस्पताल सेक्टर-22
- पुलिस अस्पताल सेक्टर-26
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-49
- 23 सिविल डिस्पेंसरी
- सेक्टर-50 हेल्थ सेंटर
- मौलीजागरां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-33
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-38
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-26
- हेल्थ सेंटर डड्डूमाजरा
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-8
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर धनास
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-33
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिटको
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-27
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मलोया
- ईएसआई हॉस्पिटल रामदरबार
- आरएचटीसी डिस्पेंसरी पलसौरा
- पीयू डिस्पेंसरी
- डेंटल हॉस्पिटल सेक्टर-25
- एबरोल ईएनटी इंस्टीट्यूट सेक्टर-22
- बेदी हॉस्पिटल सेक्टर-33
- चैतन्य हॉस्पिटल सेक्टर-44
- चंडीगढ़ सिटी सेंटर सेक्टर-8
- चोपड़ा हॉस्पिटल मनीमाजरा
- धनवंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज सेक्टर-46
- धर्म हॉस्पिटल सेक्टर-15
- ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
- ग्लोबल हेल्थ केयर सेक्टर-21
- हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल मनीमाजरा
- हीलिंग हॉस्पिटल सेक्टर-34
- जिंदल आईवीएफ मेमोरियल सेक्टर-20
- केयर पार्टनर हार्ट सेंटर सेक्टर-19
- लैंडमार्क हॉस्पिटल सेक्टर-33
- मुकट हॉस्पिटल सेक्टर-34
- राही केयर डायलिसिस सेंटर सेक्टर-22
- रजनीश क्लीनिक सेंटर सेक्टर-40
- संतोख हॉस्पिटल सेक्टर-38ए
- संतोख क्लीनिक सेक्टर-38 सी