फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 1201 पॉजिटिव मिले, पंजाब में धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, 473 नए मामले

Tue, 20 Oct 2020 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 1201 कोरोना के नए केस सामने आए हैं, जबकि 1160 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 151234 हो गई है। इसमें 139511 मरीज ठीक हो गए हैं। 10075 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट बढ़कर 92.25 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर घटकर 6.35 प्रतिशत है। 5442 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 153, गुरुग्राम में 228, सोनीपत में 71, रेवाड़ी में 132, अंबाला में 10, रोहतक में 61, पानीपत में 10, करनाल में 16, हिसार में 118, पलवल में 37, पंचकूला में 18, महेंद्रगढ़ में 28, झज्जर में 30, भिवानी में 53, कुरुक्षेत्र में 19, नूंह में 15, सिरसा में 59, यमुनानगर में 59, फतेहाबाद में 20, कैथल में 14, जींद में 44 व चरखी दादरी में 6 नए मरीज सामने आए हैं।

पंजाब में 17 और मौतें, 473 आए नए मामले
पंजाब में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को राज्य में कोरोना से 17 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4029 पहुंच गई है। इसके अलावा 473 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 128103 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2339398 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 128103  दर्ज की गई है। 118767 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 117 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 27 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 820 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 454 और पटियाला में 367 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को अमृतसर में 3, बठिंडा में 1, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 2, लुधियाना में 1, एसएएस नगर में 2, एसबीएस नगर में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 2 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें