पंजाब के तीन जिले ऐसे हैं जिनकी संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है। इसमें मोहाली पहले नंबर पर है। यहां अभी तक औसतन 24 फीसदी से कम संक्रमण दर दर्ज नहीं की गई है। बठिंडा में 21 प्रतिशत और मानसा में 22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
चार दिन में यह रही संक्रमण की दर
दिनांक संक्रमण दर
13 मई 12.85
12 मई 13.51
11 मई 15.03
10 मई 16.13
पंजाब के लिए यह अच्छी खबर है। जिन जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं अब सरकार को उन पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात पर काबू पाना अत्यंत आवश्यक है। - डा. रमणीक सिंह बेदी, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए, चंडीगढ़