फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : नेशनल कैरम चैंपियनशिप रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए नेशनल कैरम चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। ताजा हालात को देखते हुए ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह फैसला लिया। चैंपियनशिप अगले महीने मुंबई में खेली जानी थी। यह जानकारी चंडीगढ़ कैरम फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी महेश सेखड़ी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेशनल कैरम चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों की टीमों ने भी शिरकत करनी थी। इसके लिए टीमों के चयन की प्रक्रिया का काम शुरू ही किया था कि ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे रद्द कर दिया। नेशनल में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन हाल ही में स्टेट और सेंट स्टीफंस कैरम चैंपिनयशिप में बेहतर रैकिंग के जरिए किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें