फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कराने वाले सभी 17 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूके से लौटे जिन 17 यात्रियों ने दोबारा जांच कराई थी, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 9 यात्रियों की जांच रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई जबकि 8 की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी। सभी 17 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि यूके से आए लोगों को ट्रेस कर उन्हें जांच के लिए मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ और लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रेस किया है। मोबाइल टीमें सोमवार को उनके यहां जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना लेंगी। मालूम हो कि यूके कई लोग चंडीगढ़ लौटे थे उनसे कोरोना की दोबारा जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। 17 लोगों ने कोरोना की जांच करवा ली है। बाकी से भी जल्द ही जांच करवाने के लिए कहा जा रहा है। कुछ की जांच सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें