फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। वहीं मार्केटों में न लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं और न मास्क लगा रहे हैं। यह लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि लोगों की लापरवाही पर अब प्रशासन भी सख्त हो गया है। मास्क न लगाने वालों के चालान में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार 100 से ऊपर जा रहा है। विशेषज्ञ इसे कोरोना की दूसरी लहर मान रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है, लेकिन लोगों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। लोग इस महामारी को अब नजरअंदाज करते हुए मनमानी से घूम रहे हैं। साप्ताहिक अवकाश के दिन तो बाजारों और सुखना लेक पर महामारी का किसी भी प्रकार का कोई असर नहीं दिखता है। दूसरी ओर अब मास्क न लगाने वालों के चालान काटने में तेजी आ गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं।
पिछले दिनों में इस तरह बढ़ गया आंकड़ा
तारीख संक्रमित मरीज
7 मार्च 80
8 मार्च 79
9 मार्च 105
10 मार्च 87
11 मार्च 108
12 मार्च 135
13 मार्च 144
14 मार्च 120
15 मार्च 148
16 मार्च 148
17 मार्च 201
पुलिस व प्रशासन पर जिम्मेदारी, चालान में निगम फिसड्डी
मास्क न पहनने वालों का चालान करने के लिए पुलिस, प्रशासन व नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस व प्रशासन की ओर से लगातार चालान किए जा रहें हैं, लेकिन निगम अब तक 100 चालान भी नहीं कर सका है। ऐसे में निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी लोगों की लापरवाही में बराबर का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाही रही तो फिर हो सकती है सख्ती
मोहाली में रात्रि कर्फ्यू लग चुका है। इधर, पंचकूला और चंडीगढ़ में लगातार केस बढ़ रहे हैं। हालात यही रहे तो बाजारों में फिर से सख्ती हो सकती है। मार्केट के प्रधानों और और दुकानदारों को इसमें सहभागिता करनी होगी, तभी बढ़ते संक्रमण के खतरे को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें