फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला शख्स का शव, लिया गया कोरोना सैंपल, खुलासा- शराब पीने की आदत थी

Thu, 16 Jul 2020 12:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित घर के पास सीढ़ियों पर संदिग्ध हालत में मृत मिले गुरदेव का बुधवार को कोरोना सैंपल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद जीएमएसएच-16 में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साफ होगा कि गुरुदेव की हत्या की गई या फिर मौत किसी अन्य कारण से हुई। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरदेव शराब पीने का आदी था। फिलहाल, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को 35 वर्षीय गुरदेव घर की सीढ़ियां के पास संदिग्ध हालत में मृत मिला था। इस दौरान घर वालों ने देखा कि गुरुदेव के गले पर कट का निशान बना हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें