इनके अलावा खुड्डा अलीशेर में एक महिला, धनास में एक बच्चा व एक महिला, सेक्टर-22 में महिला, सेक्टर-44 में युवक, सेक्टर-63 में महिला, बुड़ैल में युवक, सेक्टर-46 में दो युवक, सेक्टर-45 में पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। सेक्टर-55, सेक्टर-46, मनीमाजरा, सेक्टर-14, सेक्टर 38 वेस्ट, सेक्टर-52, रामदरबार, सेक्टर-42 में कोरोना के मरीज मिले हैं।
उधर, मोहाली जिले में रविवार को रिकॉर्ड 45 केस सामने आए जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। यह पहला मौका है जब एक दिन में कोरोना से दो जानें गईं हैं। मृतकों की पहचान कुराली निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और कुराली के नजदीक गांव सिंघपुरा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। यह दोनों ही ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज थे। दोनों का संस्कार कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब मोहाली में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 939 हो गई है और इनमें से 533 ठीक हो चुके है। अभी 389 केस एक्टिव हैं। जबकि जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने सभी लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी है।
चंडीगढ़ में 15 और मोहाली में पांच लोगों ने जीती कोरोना से जंग
चंडीगढ़ में 15 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने वाले लोगों में मनीमाजरा, सेक्टर-63, सेक्टर-46, सेक्टर-63, सेक्टर-35, सेक्टर-7, सेक्टर 39, सेक्टर 42 व सेक्टर 46 के शामिल हैं। वहीं, मोहाली में रविवार को कोरोना को मात देकर पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें 56 वर्षीय महिला निवासी सेक्टर-78, 62 वर्षीय महिला मोहाली से, 15 वर्षीय लड़का निवासी मोहाली, 32 वर्षीय पुरुष निवासी मोहाली और 30 वर्षीय महिला निवासी दप्पर शामिल हैं।