फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना का 6वां और ट्राईसिटी में 11वां केस पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना का एक और मरीज मिलने के साथ चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। वहीं, मोहाली और पंचकूला में रविवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। ऐेसे में ट्राइसिटी में अब कोरोना के कुल 11 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अब तक 48 संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 36 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 7 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 5 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 434 संदिग्ध मरीजों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके साथ ही कोरोना के कारण पंजाब में दम तोड़ने वाले मरीज के पीजीआई में भर्ती पोते का भी जांच का नमूना भी लिया गया है।
रविवार को चंडीगढ़ निवासी जो युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया, वह युवक सेक्टर-21 निवासी कोरोना पीड़ित युवती के संपर्क में आया था। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था। युवक के सैंपल शनिवार को लिए गए थे। अब युवक के परिवार के तीन अन्य सदस्यों, जिसमें 48 वर्षीय मां और 21 वर्ष की बहन का भी शामिल हैं, उनके सैंपल जीएमएसएच-16 में लिए गए।
विज्ञापन

इनका लिया गया सैंपल
जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हरियाणा के पंचकूला निवासी एक महिला का सैंपल लिया गया, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी है। इसी वार्ड में भर्ती कतर से आए जीरकपुर की निवासी एक महिला और पुरुष का भी सैंपल लिया गया है। वहीं, मिस्र की यात्रा से लौटी चंडीगढ़ निवासी 72 वर्षीय महिला के सैंपल भी लिए गए हैं। उधर, एक पॉजीटिव मरीज के संपर्क में रहने वाले पंजाब के पांच पुरुषों को को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराकर उनका सैंपल लिया गया। चंडीगढ़ के निवासी 25 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति का पॉजिटिव केस के साथ एक्सपोजर होने पर सैंपल लिया गया है।
पांच संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
चंडीगढ़ के पहले पॉॅजीटिव केस के सेंकेडरी कांटेक्ट में आने वाली मोहाली निवासी महिला का पीजीआई में लिया गया सैंपल निगेटिव रहा। मोहाली की रहने वाली एक बालिका जो न्यूजीलैंड से आई थी, उसका सैंपल भी पीजीआई में निगेटिव निकला। पॉजीटिव केस की कांटेक्ट हिस्ट्री के साथ जीएमसीएच-32 में भर्ती चंडीगढ़ निवासी दो महिलाओं के सैंपल भी निगेटिव आए हैं। वहीं, चंडीगढ़ के एक बुजुर्ग का भी सैंपल निगेटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें