फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः जीएमएसएच में अचानक बढ़े कोरोना मरीज, ऑक्सीजन की कमी, वार्ड संभालना मुश्किल

Sat, 12 Sep 2020 11:54 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़

सार

  • जीएमएसएच-16 के 90 प्रतिशत बेड ऑक्सीजन की कमी वाले कोरोना के मरीजों से भरे
  • सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था सभी वार्ड में न होने से इलाज में आ रही परेशानी  
  • नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को लिखा पत्र, कहा ऑक्सीजन की शीघ्र कराई जाए व्यवस्था 
विज्ञापन
जीएमएसएच 16 चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में अचानक ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिनमें ऑक्सीजन का स्तर काफी कम है। इस स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन को आइसोलेशन वार्ड में अलग से सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम लगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्योंकि वहां इन दिनों भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों में ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों की संख्या 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। उनके लिए अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाना पड़ रहा है। उधर, नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग की है।

40 गुना बढ़ी डिमांड
सामान्य दिनों में अस्पताल में ऑक्सीजन की डिमांड महज 1 से 2 मरीजों के लिए होती है, लेकिन इस समय ऐसे मरीजों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच गई है। अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऑक्सीजन की अचानक से बढ़ी डिमांड के कारण वार्ड की व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि अभी कुछ बेड पर ही इसकी सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में मरीजों को एक से दूसरे बेड पर शिफ्ट कर उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएसएच पर ज्यादा दबाव

मौजूदा समय में पीजीआई और जीएमसीएच-32 में ही कोरोना के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जीएमएसएच-16 पर मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आईसीयू के मरीजों को पीजीआई और जीएमसीएच-32 में रखा जा रहा है, जबकि बाकी पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन और क्वारंटीन सेंटर के अलावा जीएमएसएच-16 में भर्ती किया जा रहा है।

अब हर बेड पर मिलेगी सुविधा
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो आइसोलेशन वार्ड के 40 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। इसके लिए काम शुरू भी कर दिया गया है। अगले 24 में 40 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिलने लगेगी।     

आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सप्लाई शुरू करने की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है। 40 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच-16 चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें