फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने किया सेहत के प्रति जागरूक, लोग खरीद रहे सर्जिकल आइटम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के दौर में लोग सेहत को लेकर बहुत सचेत हो गए हैं। संक्रमण से बचाव को लेकर छोटी छोटी दिशा निर्देशों के पालन के साथ ही सर्जिकल आइटम के प्रयोग की जानकारी भी रखने लगे हैं। इससे बाजार में सर्जिकल आइटम की बिक्री तीन से 4 गुना ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक होने के साथ ही जानकर भी हो रहे हैं। वो डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए घर में ही अपनी सेहत की जांच कर रहे हैं। डायरेक्ट हेल्थ डॉ. जी दीवान का कहना है कि सेहत को लेकर लोगों में बढ़ रही जागरुकता बहुत अच्छी बात है। इसके बल पर लोग छोटी मोटी बीमारियों के प्रति सजग होकर अपना बचाव खुद भी कर पाएंगे।
बॉक्स
पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की ज्यादा मांग
कोरोना के दौरान सबसे ज्यादा बिक्री पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की हो जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि कोरोना संक्रमण में शरीर में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से अनियंत्रित होता है। ऐसी स्थिति में पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगाकर उसके नियंत्रित होने पर बचाव किया जा सकता है। वहीं थर्मामीटर की मदद से अपने शरीर के तापमान को भी पता कर बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
जरा सी बात पर अस्पताल जाने की नहीं जरूरत
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण शरीर का तापमान बदलने से इन दिनों छोटी मोटी परेशानी होना आम बात है। ऐसे में बुखार और अन्य ऐसी परेशानी के लिए कोरोना संक्रमण के इस दौर में बार बार अस्पताल जाने की स्थिति से बचा जा सकता है। इन उपकरणों की मदद से घर में ही अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी खुद ही ली जा सकती है।
बॉक्स आइटम
कीमत पल्स ऑक्सीमीटर एक हजार से 1200 रुपये बीपी मशीन एक हजार से 1200 रुपये डिजिटल थर्मामीटर 150 रुपये सामान्य थर्मामीटर 50 रुपये डायबिटिक मीटर 600 से 700 रुपये
कोट-
कोरोना के कारण लोगों में सेहत को लेकर तेजी से जागरूक बढ़ रही है। अब तो डॉक्टर ने भी कुछ जरूरी सर्जिकल आइटम घर पर रखने और उसके प्रयोग करने की बात कह दी है। इसके बाद पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन की खरीद तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह, अध्यक्ष, चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें