फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: शहरों से अधिक सुरक्षित हरियाणा के गांव, महज चार जिलों में पांच फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर

Thu, 03 Jun 2021 02:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहरों से ज्यादा हरियाणा के गांव कोरोना से सुरक्षित हैं। प्रदेश के 22 जिलों में से 11 जिलों में स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान गांवों में कुल 3422 पॉजिटिव मिले हैं। झज्जर में एक गांव में बने आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ एक मरीज भर्ती है। प्रदेश के बाकी ग्रामीण आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से खाली हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शहरों की अपेक्षा गांव अधिक सुरक्षित हैं। हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत किए गए जांच अभियान के तहत इस प्रकार के आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के केवल चार जिलों के गांवों में पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर है। शेष में इससे कम है। 

विज्ञापन


हरियाणा के गांवों में कुल संक्रमण दर 2.99 प्रतिशत रही है। अहम बात ये है कि केवल झज्जर जिले में स्थित एक आइसोलेशन वार्ड में एक मरीज दाखिल है, शेष जिलों के वार्ड खाली हैं। 30799 लोग होम आइसोलेशन में हैं और उनको किट वितरित की जा चुकी हैं।

11 जिलों में स्क्रीनिंग हुई पूरी
11 जिलों में स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर जिले शामिल हैं। बुधवार को 11 जिलों में 177996 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 1467 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक हरियाणा में 114273 की स्क्रीनिंग हो चुकी है और इनमें से 3422 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन


सिरसा की दर सबसे अधिक, नूंह की सबसे कम
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 22 जिलों में से केवल 4 जिले ऐसे हैं, जहां के गावों में कोरोना संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से अधिक मिली है। शेष 18 जिलों में इससे कम पॉजिटिविटी दर रही है। इनमें फतेहाबाद 5.22, हिसार 5.48, रोहतक 5.75 व सिरसा की 6.76 प्रतिशत संक्रमण दर है।

वहीं, नूंह की 0.26, फरीदाबाद 0.69, गुरुग्राम 0.71, यमुनानगर में 1.11 और पलवल में 1.29 प्रतिशत संक्रमण मिली है। अंबाला की 3.54, भिवानी 3.70, चरखी दादरी 2.87, झज्जर 2.75, जींद 2.20, कैथल 2.38, करनाल 2.89, कुरुक्षेत्र 4.99, महेंद्रगढ़ 2.07, पंचकूला 4.66, पानीपत 4.99, रेवाड़ी 2.19 व सोनीपत जिले की संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें