फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 7014 संक्रमित, 76 की मौत

Mon, 26 Apr 2021 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • 74 की हालत गंभीर, अब तक 8432 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अब कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 7014 संक्रमित मिले हैं। रविवार को 18 जिलों में 76 संक्रमितों की मौत हो गई। 74 की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक 8432 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 6961532 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 339090 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 282504 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 48154 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। 584 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

रविवार को अमृतसर में 9, बरनाला में 2, बठिंडा में 4, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 4, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 6, कपूरथला में 2, जालंधर में 3, लुधियाना में 9, मानसा में 2, मोहाली में 5, पठानकोट में 2, पटियाला में 14, रोपड़ में 3, संगरूर में 1 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीरम संस्थान से 30 लाख कोविशील्ड खुराक खरीदेगा पंजाब
पंजाब सरकार 18 से 45 तक की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए सीरम संस्थान से 30 लाख कोविशील्ड खुराक खरीदेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वैक्सीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष का उपयोग करने को कहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 10 लाख खुराक तुरंत दिए जाने की मांग की है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्त टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के अलावा सीएसआर फंड का भी इस्तेमाल किया जाए। टीकाकरण रणनीति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. गगनदीप कंग के नेतृत्व वाले विशेषज्ञ समूह को 29 अप्रैल तक अपनी पहली रिपोर्ट में 18-45 वर्ष उम्र वर्ग को टीकाकरण में प्राथमिकता देने संबंधी रणनीति पेश करने को कहा है। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के टीकाकरण से कोई भी समझौता नहीं करेगी। वह पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को 162 रुपये प्रति खुराक की कम कीमत पर वैक्सीन दिलाने पर विचार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें