फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab corona update: कोरोना से 26 की और मौत, एक दिन में 1049 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप ने गुरुवार को 26 और लोगों की जान ले ली। इनमें 13 लोग अकेले लुधियाना जिले से संबंधित हैं और यह जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य में इसके साथ ही कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 517 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 1049 नए आए मामलों ने कोरोना पर नियंत्रण के सभी दावे ध्वस्त कर दिए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा भी 20891 तक पहुंच गया है। इसी बीच गुरुवार को 716 मरीजों के स्वस्थ होने की खबर भी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान लुधियाना में 13, जालंधर में 7 और अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पटियाला, संगरूर व तरनतारन में 1-1 मरीज की मौत हो गई। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में दाखिल 6715 मरीजों में से 176 की हालत अत्यंत गंभीर बनी है। इनमें 150 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 26 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 

एक ही दिन में 716 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें लुधियाना के 361, पटियाला के 107, अमृतसर के 85, गुरदासपुर के 41, संगरूर के 31, फतेहगढ़ साहिब के 23, मोहाली के 16, मोगा व बरनाला के 12-12, मुक्तसर के 9, पठानकोट के 8, फिरोजपुर व मानसा के 5-5, फाजिल्का के 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 13659 हो गई है।

विज्ञापन

नवांशहर: 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को जारी की गई कोरोना रिपोर्ट में नवांशहर के थाना औड़ में तैनात एसएचओ सहित 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें एसएचओ गौरव धीर, मुकंदपुर निवासी पत्रकार प्रदीप भनोट, नवांशहर रेलवे रोड निवासी चोपड़ा परिवार से संबंधित एक नौजवान, लसाड़ा निवासी एक व्यक्ति, हकीमपुर निवासी एक व्यक्ति, बलाचौर वार्ड नंबर 8 निवासी एक महिला, टौंसा निवासी एक महिला, गोरखपुर निवासी एक महिला, गढ़शंकर निवासी तीन लोग शामिल हैं।

लुधियाना: कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत, 226 नए मामले 
लुधियाना में वीरवार को कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें से नौ लुधियाना से संबंधित थे। एक फतेहगढ़ साहिब और एक संगरूर से संबंधित है। इसी क्रम में वीरवार को लुधियाना में कुल 226 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। इसमें से 209 मामले लुधियाना से बाकी 17 संक्रमित अन्य जिलों से हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि वीरवार को लुधियाना से संबंधित नौ लोगों की मौत हुई है। 

इसमें फील्डगंज वासी 60 वर्षीय महिला, बाबा थान सिंह चौक वासी 72 वर्षीय पुरुष, आत्म नगर वासी 75 वर्षीय पुरुष, बाबु राम दा वेहड़ा वासी 40 वर्षीय पुरुष, न्यू शक्ति नगर वासी एक पुरुष, बीआरएस नगर वासी 69 वर्षीय महिला, न्यू सुभाष नगर वासी 32 वर्षीय पुरुष, शहर निवासी 66 वर्षीय महिला, गांव लदपुर वासी 40 वर्षीय पुरुष और धूरी वासी 44 वर्षीय महिला शामिल है। जिला लुधियाना में 209 पॉजिटिव केस पाए गए है। इसमें फ्लू कॉर्नर पर 49, संक्रमित केसों को संपर्क से 78, ओपीडी से 18, पुलिस मुलाजिम 9, गर्भवती महिलाएं 3, हेल्थ केयर वर्कर 8, अनट्रेस 33 व अन्य 11 है।

रोपड़: कोरोना के 31 पॉजिटिव केस आए सामने

रोपड़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के 31 नए केस पॉजिटिव आए हैं। जिला के ब्लाक रोपड़ में छह, चमकौर साहिब में दो, श्री आनंदपुर साहिब में 15 और नंगल में आठ केस पाजिटिव आए है। सिविल सर्जन डा. एचएन शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अब तक 23255 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 22,639 केस निगेटिव आए हैं। 639 की रिपोर्ट आना बाकी है। अब जिले में 82 एक्टिव केस हैं। 

पठानकोट-भाजपा नेता और बेटे समेत 22 संक्रमित
पठानकोट में गुरुवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक बधानी के भाजपा नेता, उसका बेटा, कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए मोहल्ला भारत नगर के तीन लोग, गांव घो का व्यक्ति, मोहल्ला घरथौली की युवती, ईशा नगर निवासी महिला, रामशरणम कालोनी निवासी महिला, मिल्ट्री अस्पताल से एक व्यक्ति, मोहल्ला ढाकी के दो व्यक्ति, चोरी के आरोप में जेल से भागने वाले दो विचाराधीन कैदी समेत 22 लोग है। सभी संक्रमितों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। एसएमओ कम सिविल सर्जन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार  को 217 सैंपलों की रिपोर्ट आई। वहीं चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट चल रहे कोरोना पॉजिटिव 8 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया।

मानसा में कोरोना के 15 और संक्रमित
मानसा में गुरुवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आने के बाद अब मरीजों की संख्या 64 हो गई है। जो नए मरीज सामने आए हैं उनमें से 3 मानसा, चकेरियां का 1, गांव भैणीवाघा का 1, बुढलाडा के 6, मानसा खुर्द के 3, गांव आदमके का 1 मरीज है। इनको मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो गई। मानसा में अब तक कोरोना के 165 मामले सामने आ चुके हैं। 

फिरोजपुर में 36 कोरोना संक्रमित मिले
फिरोजपुर में गुरुवार को 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 615 हो गई है। फिरोजपुर में 345 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक आठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मोगा में कोरोना के 44 संक्रमित मरीज मिले

मोगा में गुरुवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 235 हो गई है। सिविल सर्जन डाक्टर अमरप्रीत कौर बाजवा ने बताया कि गुरुवार को मिले मरीज मोगा शहर की गीता कालोनी, विश्वकर्मा नगर और कोटइसे खां से संबंधित हैं। साथ ही गुरुवार के दिन सेहत विभाग की टीम ने 344 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजे हैं।

होशियारपुर में 15 नए संक्रमित केस आए, एक की मौत
होशियारपुर में गुरुवार को 15 नए कोरोना संक्रमित केस आए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमित मिले मरीजों में 6 मुकेरियां सब-डिविजन से, 3 होशियारपुर शहर से, 2 हाजीपुर से, 1 दसूहा से, 1 चक्कोवाल से, 1 गढ़शंकर व 1 मामला बुड्डाबढ़ ब्लाक से संबंधित है। जिले के चक्कोवाल स्वास्थ्य ब्लाक कस्बा सृष्टपुर निवासी 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की जालंधर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी एक्टिव केस 63 हैं।

पटियाला में कोरोना से दो की मौत, 135 नए संक्रमित आए
पटियाला जिले में कोरोना से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर समेत 135 नए संक्रमित केस सामने आए। इस तरह से अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की गिनती 2320 पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 45 हो गया है।  सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना से मरने वालों में पटियाला के कृष्णा कालोनी का 28 साल का युवक और पटियाला के प्रीत नगर निवासी 64 साल का बुजुर्ग शामिल है।

गुरुवार को एनआईएस के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार शर्मा समेत 135 कोविड पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें 72 पटियाला शहर से हैं, जबकि 21 नाभा से, 22 राजपुरा, सात समाना और 13 विभिन्न गांवों से हैं। संक्रमितों में दो गर्भवती महिलाएं, दो सेहत कर्मी और एक पुलिस कर्मचारी शामिल है। वहीं गुरुवार को जिले में विभिन्न स्थानों से सेहत विभाग की टीमों द्वारा 850 के करीब सैंपल कोविड जांच को लिए गए।

कोरोना मरीजों के लिए राजिंदरा अस्पताल में काल सेंटर स्थापित
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में स्थापित कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों की सेहत बारे में उनके परिवार को जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन व मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग कदम उठाते हुए काल सेंटर स्थापित किया गया है। डीसी कुमार अमित ने बताया कि यह काल सेंटर मिशन फतेह तहत स्थापित किया गया है, ताकि मरीजों के वारिसों को किसी तरह की असुविधा न हो और उनके कोविड मरीजों की सेहत में आए सुधारों बारे और किसी तरह की हंगामी स्थिति बारे तुरंत सूचित किया जा सके। हालांकि वैसे 20 से 25 मरीजों के वारिसों को रोजाना फोन करके मरीज की मेडिकल हालत बारे बताया जाता है, लेकिन यह काल सेंटर विशेष तौर पर स्थापित किया गया है, जहां से हर कोविड मरीज के वारिस को काल की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें