फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच सेवा: रोजाना 25 हजार लोगों को मिल रहा लंगर, गरीबों तक खाना पहुंचा रही पंजाब पुलिस

Fri, 27 Mar 2020 09:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब पुुलिस
विज्ञापन

सरबत दा भला ट्रस्ट ने सूबे के तमाम जिलों के डीसी व पुलिस प्रमुखों की मार्फत जरूरतमंदों के लिए पहले चरण में 40 लाख रुपये का राशन मुहैया करवाने की घोषणा की है। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि पहले पड़ाव में पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस के मुखियाओं को उनकी जरूरत अनुसार रकम भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


इन पैसों को जरूरतमंद दैनिक वेतनभोगी लोगों को राशन पहुंचाने के लिए खर्च करेंगे। इस पैसे के उचित इस्तेमाल के लिए प्रशासन ट्रस्ट के स्थानीय जिला इकाई के साथ तालमेल करेगा। उन्होंने बताया कि इसमें मजीठा, बटाला, जगरावां और खन्ना जिले को भी शामिल किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से अमृतसर, गुरदासपुर और नवांशहर के डीसी की मांग पर ट्रस्ट की तरफ से 2-2 वेंटिलेटरों की खरीद का आर्डर भी दिया जा चुका है। बेशक ट्रस्ट की तरफ से अपने सिलाई केंद्रों में छुट्टियां कर दी गई हैं लेकिन सिलाई अध्यापक अपने घरों में मास्क तैयार करके प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों तक मुफ्त पहुंचा रहे हैं।

होशियारपुर: कर्फ्यू में रोजाना 25 हजार लोगों को मिल रहा लंगर

धन गुरु राम दास साहिब लंगर सेवा सोसायटी सेवा स्थान पुरहीरां की ओर से जिला प्रशासन की मदद से जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। सोसायटी की ओर से अत्याधुनिक तरीके से मशीनों के माध्यम से लंगर तैयार किया जा रहा है। सोसायटी के मुख्य सेवादार बाबा मंजीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से सोसायटी की ओर से 6 गाड़ियों के माध्यम से रोजाना 25 हजार लोगों तक लंगर उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

बूटा सिंह और गुरलियाकत सिंह की निगरानी में सिविल अस्पताल होशियारपुर, शहर के पुलिस नाकों के अलावा सुंदर नगर, गांव अज्जोवाल, बलवीर कालोनी, भंगी चोअ में बनी बस्तियों में लंगर उपलब्ध करवाया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि धन गुरु रामदास जी लंगर सेवा सोसायटी की तरफ से की जा रही नि:शुल्क लंगर सेवा अपने आप में एक बेमिसाल कदम है। 

पुलिस ने दो हजार से अधिक लोगों तक पहुंचाया खाना
जालंध में लॉकडाउन में गरीबों तक खाना मुहैया करवाने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उनकी टीम ने उठा ली है। वीरवार को सिटी पुलिस की ओर से करीब दो हजार लोगों तक पैक्ड फूड पहुंचाया गया। लोगों की भीड़ न लगे इसके लिए सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा गया।

कमिश्नर भुल्लर के साथ डीसीपी बलकार सिंह, डीसीपी गुरमीत सिंह की टीम ने जालंधर के उन इलाकों को ट्रेस किया जहां गरीब आबादी है। वो दो वक्त का खाना भी मुश्किल से खा पाते हैं। गांव धीना जमशेर से लेकर इंदिरा कालोनी, झुग्गियों वाले इलाके, संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में कुल दो हजार से अधिक लोगों की सूची तैयार की गई थी। वीरवार को कमिश्नर भुल्लर ने तमाम अधिकारियों के साथ इस अभियान की शुरूआत की और घर-घर तक पैकेट वाला फूड पहुंचाया। इसके लिए तमाम गुरुद्वारों के अलावा एनजीओ का साथ लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

समाज सेवी संस्थाओं की मदद से पुलिस ने बांटे फूड पैकेट

फिरोजपुर के स्लम और ग्रामीण इलाकों तक फूड पैकेट और राशन पहुंचाने के लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से समाज सेवी संगठनों के सहयोग से खास मुहिम चलाई गई। डीएसपी गुरदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस मुलाजिमों की टीम ने बस्ती शेखां वाली इलाके में रहने वाले लोगों तक फूड के पैकेट पहुंचाए। ये फूड पैकेट इलाके की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की तरफ से तैयार किए गए थे जोकि पूरे इलाके में वितरित किए गए।

डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। लोगों तक राशन, दूध-दही, फल-सब्जियां पहुंचाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया है। इसके तहत होम डिलीवरी के जरिए इन जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चल रही है। इसके अलावा शहर के विभिन्न संगठनों की तरफ से लोगों तक डोर टू डोर जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के पास गरीब व जरूरतमंद लोगों तक राशन व खाना पहुंचाने के लिए 16 समाज सेवी संस्थाओं ने आवेदन दाखिल किया है। उनकी तरफ से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। ये संस्थाएं डोर टू डोर मुहिम चलाकर लोगों के घरों तक खाना व राशन की मदद पहुंचाएंगी। इन संस्थाओं और इनके नंबरों की सूची भी जारी कर दी गई है।

उधर, पुराना मल्लांवाला में लगभग साठ गरीब घर हैं जो कर्फ्यू के कारण घरों में कैद हैं। ये लोग रोजाना मेहनत-मजदूरी करके घर का पालन-पोषण करते हैं। अब इनके पास राशन खत्म हो चुका है। इनके पास खानपान का कोई सामान नहीं पहुंच रहा है। उक्त लोगों ने एक वीडियो वायरल कर जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें खानपान की सामग्री मुहैया करवाई जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें