अप्रैल के पहले पखवाड़े यानी शुरूआती 15 दिनों में 50 कोरोना संक्रमित सामने आए, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अप्रैल के दूसरे और आखिरी पखवाड़े में महज 30 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद मई में हालात काबू में रहे। पहले पखवाड़े में 17 और दूसरे पखवाड़े में महज 10 कोरोना पॉजिटिव केस आए। इस महीने कोरोना संक्रमण के कारण एक मौत हुई।
जून में संक्रमण के मामले थोड़ा बढ़े लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। जून के पहले पखवाड़े में 64 और दूसरे में 50 संक्रमण के मामले सामने आए। यह वो वक्त था जब राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे। इसके बावजूद मोहाली जिले ने खुद को काफी हद तक सुरक्षित कर लिया था।
जुलाई में फिर से हालात बिगड़ना शुरू हुए। जुलाई के पहले पखवाड़े में 199 कोरोना के मामले आए। जिनमें से 6 की मौत हो गई। वहीं जुलाई के दूसरे और अंतिम पखवाड़े में 341 पॉजिटिव केस आए और 5 की मौत संक्रमण के कारण हुई। अगस्त के पहले पखवाड़े में यह ग्राफ ऊपर गया और पहले पखवाड़े में 909 पॉजिटिव सामने आए, जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई।
अगस्त के दूसरे और अंतिम पखवाड़े से हालात फिर बिगड़ने लगे। अगस्त के अंतिम पखवाड़े में 2056 पॉजिटिव केस आए। जिनमें से 50 की संक्रमण के कारण मौत हो गई। सितंबर में 8 तारीख तक 1233 मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई।
मोहाली जिले में आठ सितंबर, 2020 तक
- कोरोना टेस्ट - 41500
- कुल कोरोना संक्रमित - 4920
- एक्टिव केस - 935
- ठीक होने वाले - 3867
- कोरोना से मौतें - 118
टेस्ट और पॉजिटिव केस का अनुपात
- मोहाली - 11.85 प्रतिशत
- पंजाब - 5.62 प्रतिशत
एक्टिव केस
- मोहाली - 19 प्रतिशत
- पंजाब - 24.1 प्रतिशत
रिकवरी केस
- मोहाली - 78.59 प्रतिशत
- पंजाब - 73 प्रतिशत
कोरोना संक्रमण से मौत
- मोहाली - 2.39 प्रतिशत
- पंजाब - 2.90 प्रतिशत