कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब के लिए अच्छी खबर है। सूबे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है। राज्य में अब तक 100977 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। अब उन्हे 14 दिन गृह एकांतवास में रहना होगा। इधर राज्य के रिकवरी रेट भी सुधर कर 84 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 19,51629 लाख लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिनमें अब 118157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 13577 है। रिकवरी रेट में भी तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो अब बढ़कर 84 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
वर्तमान में 315 ऐसे मरीज हैं, जिनको सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 52 ऐसे लोग हैं जिनकी हालात गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक कोरोना से 3603 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
42 की और गई जान, 857 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 46 लोगों की मौत हो गई। 857 संक्रमण के नए मामले आए हैं। लुधियाना में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। जबकि बठिंडा में 3, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3 जालंधर में 5, मुक्तसर में 1, एसबीएस नगर में 2, पठानकोट में 1, पटियाला में 9, रोपड़ में 1, संगरूर में 1, तरनतारन में 1 मौत हुई।