कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब में कोरोना से मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 61 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3562 पहुंच गई है। वहीं 1106 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 117319 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1928289 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 117319 दर्ज की गई है। 99468 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 338 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 60 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 760 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 401 और पटियाला में 333 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को 61 मौतों में अमृतसर में 14, बठिंडा में 2, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फजिल्का में 3, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 5, लुधियाना में 10, मोगा में 1, एसबीएस नगर में 2, पटियाला में 5, रोपड़ में 1, संगरूर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं।