फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना से 25 और मरीजों की हुई मौत, 24 घंटे में 1188 नए पॉजिटिव मिले

Sun, 04 Oct 2020 12:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में 25 और मरीजों को कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया है। जबकि 290 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम में एक, रेवाड़ी में एक, अंबाला में दो, रोहतक में दो, पानीपत में एक, हिसार में चार, पंचकूला में चार, सिरसा में तीन, यमुनानगर में तीन व जींद में चार मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 1188 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1542 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 132576 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1450 पहुंच गया है। प्रदेश में 118258 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 12868 एक्टिव मरीज हैं।

रिकवरी रेट 89.20 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.65 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 144638 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6266 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


24 घंटे में फरीदाबाद में 134, गुरुग्राम में 277, सोनीपत में 55, रेवाड़ी में 61, अंबाला में 50, रोहतक में 58, पानीपत में 26, करनाल में 43, हिसार में 116, पलवल में 23, पंचकूला में 70, महेंद्रगढ़ में 36, झज्जर में 38, भिवानी में 39, कुरुक्षेत्र में 51, नूंह में 2, सिरसा में 48, यमुनानगर में 28, फतेहाबाद में 0, कैथल में 10, जींद में 19 व चरखी दादरी में 4 नए मरीज सामने आए हैं।

जिलेवार कुल संक्रमण के मामले
अब तक फरीदाबाद में 20273, गुरुग्राम में 21459, सोनीपत में 8464, रेवाड़ी में 5934, अंबाला में 8104, रोहतक में 6096, पानीपत में 7429, करनाल में 7470, हिसार में 6584, पलवल में 2683, पंचकूला में 6189, महेंद्रगढ़ में 3534, झज्जर में 2599, भिवानी में 2860, कुरुक्षेत्र में 5781, नूहं में 1130, सिरसा में 3920, यमुनानगर में 4364, फतेहाबाद में 2379, कैथल में 2503, जींद में 2177 व चरखी दादरी में 644 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

 

ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा

फरीदाबाद में 19058, गुरुग्राम में 18898, सोनीपत में 7910, रेवाड़ी में 5360, अंबाला में 7435, रोहतक में 5403, पानीपत में 6713, करनाल में 6761, हिसार में 5321, पलवल में 2568, पंचकूला में 5308, महेंद्रगढ़ में 3066, झज्जर में 2355, भिवानी में 2573, कुरुक्षेत्र में 5205, नूंह में 1044, सिरसा में 3211, यमुनानगर में 3862, फतेहाबाद में 1998, कैथल में 2191, जींद में 1565 व चरखी दादरी में 453 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें