हरियाणा में कोरोना से 26 और मरीजों की मौत हो गई है। 2493 नए कोरोना के केस भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर चिंतित है। 118965 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। रिकवरी रेट थोड़ा बढ़कर 78.24 प्रतिशत हो गया है तो वहीं संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.45 प्रतिशत हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 98622 पहुंच गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1026 छू गया है।
फतेहाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में दो, करनाल में पांच, पलवल में दो, पंचकूला में चार, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में दो, सिरसा में एक, फतेहाबाद में दो व कैथल में तीन मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। 329 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 270, गुरुग्राम में 324, सोनीपत में 76, रेवाड़ी में 88, अंबाला में 190, रोहतक में 151, पानीपत में 121, करनाल में 149, हिसार में 195, पलवल में 50, पंचकूला में 181, महेंद्रगढ़ में 31, झज्जर में 34, भिवानी में 38, कुरुक्षेत्र में 145, नूंह में 14, सिरसा में 87, यमुनानगर में 123, फतेहाबाद में 173, कैथल में 22, जींद में 26 व चरखी दादरी में पांच नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 16409, गुरुग्राम में 15923, सोनीपत में 6278, रेवाड़ी में 4669, अंबाला में 6198, रोहतक में 4404, पानीपत में 5991, करनाल में 5788, हिसार में 4070, पलवल में 2033, पंचकूला में 4386, महेंद्रगढ़ में 2594, झज्जर में 1951, भिवानी में 2110, कुरुक्षेत्र में 3909, नूहं में 987, सिरसा में 2502, यमुनानगर में 3012, फतेहाबाद में 1748, कैथल में 1391, जींद में 1391 व चरखी दादरी में 416 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
अब तक ठीक हुए मरीज
फरीदाबाद में 14441, गुरूग्राम में 13334, सोनीपत में 5350, रेवाड़ी में 4079, अंबाला में 4272, रोहतक में 3262, पानीपत में 4429, करनाल में 3864, हिसार में 2892, पलवल में 1805, पंचकूला में 2964, महेंद्रगढ़ में 2090, झज्जर में 1456, भिवानी में 1721, कुरुक्षेत्र में 2302, नूंह में 833, सिरसा में 1548, यमुनानगर में 2347, फतेहाबाद में 998, कैथल में 1394, जींद में 918 व चरखी दादरी में 267 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।