फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 22 मरीजों की मौत, 1698 नए पॉजिटिव मिले, रिकवरी दर में सुधार

Fri, 25 Sep 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में संक्रमण के रिकवरी रेट में कुछ हद तक सुधार हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमित मरीजों की अपेक्षाकृत ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिससे रिकवरी रेट सुधरकर 83.01 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 6.67 प्रतिशत है। मगर मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है। प्रदेश में 22 और मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


इनमें फरीदाबाद में दो, अंबाला में तीन, रोहतक में दो, करनाल में एक, पंचकूला में चार, कुरुक्षेत्र में तीन, सिरसा में दो, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में एक व कैथल में दो मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या अब 118554 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 1255 हो गया है। अभी 376 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 240,  गुरुग्राम में 288,  सोनीपत में 88, रेवाड़ी में 77, अंबाला में 92, रोहतक में 95, पानीपत में 71,  करनाल में 60,  हिसार में 95,  पलवल में 55, पंचकूला में 101,  महेंद्रगढ़ में 44,  झज्जर में 30, भिवानी में 13, कुरुक्षेत्र में 125, नूंह में 11, सिरसा में 100, यमुनानगर में 47, फतेहाबाद में 39,  कैथल में 28, जींद में 34 व चरखीदादरी में 5 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 18707, गुरुग्राम में 19102, सोनीपत में 7465, रेवाड़ी में 5209, अंबाला में 7489, रोहतक में 5325, पानीपत में 6997, करनाल में 6925,  हिसार में 5420, पलवल में 2452,  पंचकूला में 5429, महेंद्रगढ़ में 3126, झज्जर में 2306, भिवानी में 2535, कुरुक्षेत्र में 4986,  नूहं में 1069, सिरसा में 3358, यमुनानगर में 3709, फतेहाबाद में 2120, कैथल में 2271,  जींद में 1908  व चरखीदादरी में 546 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 16940, गुरुग्राम में 15946, सोनीपत में 6717, रेवाड़ी में 4693, अंबाला में 6118, रोहतक में 4396, पानीपत में 5878, करनाल में 5367, हिसार में 4058, पलवल में 2209, पंचकूला में 4193,  महेंद्रगढ़ में 3588,  झज्जर में 1957,  भिवानी में 2180, कुरुक्षेत्र में 3551, नूंह में 963, सिरसा में 2399, यमुनानगर में 1976, फतेहाबाद में 1673, कैथल में 1840, जींद में 1450  व चरखीदादरी में 318  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें