फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सुधरा रिकवरी रेट, 1562 नए पॉजिटिव, 2403 मरीज हुए ठीक, 25 ने तोड़ा दम

Tue, 29 Sep 2020 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में 24 घंटों में कोरोना के 1562 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 2403 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं 25 और मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में एक, रेवाड़ी में एक, अंबाला में एक, रोहतक में तीन, पानीपत में दो, हिसार में तीन, पलवल में एक, पंचकूला में एक, भिवानी में दो, कुरुक्षेत्र में दो, नूहं में एक, सिरसा में दो, यमुनानगर में तीन व फतेहाबाद में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

विज्ञापन


मरीजों की संख्या अब 126974 पहुंच गई है। जिसमें से 110814 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 14804 एक्टिव मरीज हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1356 हो गया है। अभी 342 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 87.27 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.73 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 140269 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 5998 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

24 घंटे में फरीदाबाद में 168, गुरुग्राम में 242, सोनीपत में 112, रेवाड़ी में 92, अंबाला में 61, रोहतक में 114, पानीपत में 56, करनाल में 76,  हिसार में 99, पलवल में 29, पंचकूला में 89, महेंद्रगढ़ में 35, झज्जर में 15, भिवानी में 27, कुरुक्षेत्र में 143, नूंह में 5, सिरसा में 48, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 13, कैथल में 24, जींद में 16 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 19664, गुरुग्राम में 20431, सोनीपत में 8142, रेवाड़ी में 5628, अंबाला में 7837, रोहतक में 5847, पानीपत में 7279, करनाल में 7259, हिसार में 6045, पलवल में 2565, पंचकूला में 5879, महेंद्रगढ़ में 3411, झज्जर में 2464, भिवानी में 2721, कुरुक्षेत्र में 5511, नूहं में 1102, सिरसा में 3696, यमुनानगर में 4124, फतेहाबाद में 2295, कैथल में 2419, जींद में 2059 व चरखी दादरी में 599 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वाले मरीज
फरीदाबाद में 18186, गुरुग्राम में 17850, सोनीपत में 7453, रेवाड़ी में 5000, अंबाला में 6840, रोहतक में 4999, पानीपत में 6430, करनाल में 6298, हिसार में 4789, पलवल में 2442, पंचकूला में 4927, महेंद्रगढ़ में 2881, झज्जर में 2195, भिवानी में 2442, कुरुक्षेत्र में 4677, नूंह में 1012, सिरसा में 2971, यमुनानगर में 3526, फतेहाबाद में 1896, कैथल में 2036, जींद में 1565 व चरखी दादरी में 399 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें