लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों में ही लोगों को उचित मूल्य पर खाद्य वस्तुएं मिल जाएं, इसके लिए यूटी प्रशासन प्रयास कर रहा है। प्रशासन के निर्देश पर मार्केट कमेटी ने बुधवार को सब्जियों को रेट तय कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से वेंडरों के जरिए घरों में सब्जियों के सप्लाई की जाएगी।
इन रेटों पर मिलेंगी सब्जियां
सब्जी मूल्य/ किलो
प्याज 20-25
आलू 15-20
टमाटर 25-30
मटर 50-60
गोभी 20-25
बैंगन 25-30
मूली 20-25
अदरक 80-90
लहसुन 100-125
घिया 20-25
हरी मिर्च 50-60
बीन्स 70-80
भिंडी 30-40
शहर के केमिस्ट शॉप मालिकों को अपने कर्मचारियों के लिए पास ईश्यू करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने 140 दुकानों की लिस्ट प्रशासन को सौंप दी है ताकि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को पास जारी किए जा सकें।
चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि डीसी आफिस में पास को लेकर भीड़ लग रही थी, जिसके चलते ही उन्होंने अधिकतम दुकानों की लिस्ट एक साथ ही प्रशासन सौंप दी है, ताकि यहां काम करने वाले कर्मचारियों के पास जारी किए जा सकें। इसके अलावा कई केमिस्ट मालिकों ने अपने कर्मचारियों के लिए खुद ही जाकर पास ईश्यू करवा लिए हैं, वहीं कई को अभी भी पास जारी करवाने हैं।
इसके लिए वह फॉर्म भर रहे हैं। नोडल आफिसर पीसीएस हरजीत सिंह संधू ने बताया कि 56 केमिस्ट शॉप के मालिक डोर टु डोर दवाइयों की सप्लाई करने के लिए तैयार हो गई हैं, इसलिए आज से वह खुल जाएंगी, जिसके चलते लोग दवा के लिए आर्डर कर सकेंगे। इनकी जल्द ही लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।