फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के गुलदाउदी शो पर कोरोना ने लगाई ‘नजर’, नहीं होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के गुलदाउदी शो पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। इस बार इसका आयोजन नहीं होगा। संभावनाएं देखी जा रही हैं कि मार्च में इसका आयोजन किसी अन्य जगह कर दिया जाए। हालांकि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

पीयू के गुलदाउदी शो की तैयारियां नवंबर में ही शुरू हो जाती थी और दिसंबर में इन दिनों इसका आयोजन होता था। कई दिनों तक यह कार्यक्रम चलता था। 200 से अधिक गुलदाउदी की प्रजातियां यहां लोगों को देखने को मिलती थीं। हजारों गमलों में पौधे लगाए जाते थे। फोटोग्राफी से लेकर रंगारंग कार्यक्रम होते थे। हजारों लोग इस कार्यक्रम में भाग लेते थे। पीयू में यह कार्यक्रम एक मेले जैसा होता था जिसका हर साल लोग इंतजार करते थे। पीयू के तमाम परिवार फूलों के बीच दिनभर इस कार्यक्रम में बिताते थे। इस बार वह चाहते थे कि कार्यक्रम हो। भले ही छोटे स्तर पर हो, लेकिन होना चाहिए था ताकि लोगों को कोरोना के बीच कुछ तनाव आदि से पुष्पों के जरिए राहत मिलती। इसके बदले अन्य कार्यक्रम करवाने की तैयारी तो की जा रही है, लेकिन कार्यक्रम कौन सा होगा? यह तय नहीं किया गया है। हालांकि इस कार्यक्रम के न होने से पीयू के लाखों रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें