फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन ऐसा भी: दूल्हे ने किसान एकता जिंदाबाद की मेहंदी रचाई, नारे भी लगाए

Sat, 12 Dec 2020 05:21 PM IST
निवेदिता शर्मा जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
मुक्तसर में बरात की गाड़ी के आगे दूल्हे ने लगाया किसान आंदोलन का झंडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में लगभग 15 दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान अपना समर्थन देने दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर पहुंच रहे हैं। जो लोग किसी कारणवश वहां नहीं पहुंच पा रहे, वे भी अपने ढंग से इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के मुक्तसर के गांव बरीवाला में एक दूल्हे ने अपने हाथों पर किसान एकता जिंदाबाद लिखी मेहंदी रचाई और अपनी गाड़ी के आगे किसान एकता का झंडा लगाया। बरात रवाना होने से पहले किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। अन्य गानों के बजाय बराती भी किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

विज्ञापन


दूल्हे संदीप सिंह पुत्र लखवीर सिंह का कहना है कि वह किसान परिवार से संबंध रखता है। उसकी शादी है, इसलिए यहां है। लेकिन मानसिक रूप से वह इस समय टिकरी बॉर्डर पर किसानों के संघर्ष में शामिल है। इसलिए किसानों के हक के लिए उन्होंने अपने शादी समारोह को किसान आंदोलन का रंग दिया है। शादी के बाद 15 दिसंबर से वह करीब बीस लोगों के साथ दिल्ली संघर्ष में शामिल होने जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले भी उनके परिवार व रिश्तेदारी के करीब बीस लोग दिल्ली संघर्ष के लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का जोश और बुजुर्गों का तजुर्बा इस किसान आंदोलन में काम आ रहा है। केंद्र सरकार जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले के गांव शेखू में एक विवाह समारोह में किसानों के समर्थन में शगुन के करीब 80 हजार रुपये एकत्र कर दिल्ली में किसानों के लिए भेजे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें