फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्टः खेलों पर पड़ी मार, मैदान में आ रहे खिलाड़ी, सामुदायिक दूरी के फेर में अभ्यास से दूर

Tue, 01 Sep 2020 03:43 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, भिवानी

सार

  • बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो के खिलाड़ियों का अभ्यास ठप
  • खिलाड़ियों, कोच की मांग, अभ्यास की मिले अनुमति
  • जांच और सैनिटाइज की स्टेडियम में हो व्यवस्था
विज्ञापन
मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के फेर में खिलाड़ियों का अभ्यास बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खिलाड़ी मैदान में तो आ रहे है मगर सामुदायिक दूरी और अभ्यास की अनुमति नहीं होने के कारण सिर्फ वार्मअप कर वापस लौट रहे है। बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती के खिलाड़ी ज्यादा परेशान है। खिलाड़ियों को भविष्य की चिंता सता रही है। कोच, खिलाड़ियों का मानना है कि ऐसा ही रहा तो देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरी तरह पिछड़ जाएंगे। खिलाड़ियों ने अभ्यास की अनुमति दिए जाने, स्टेडियम में ही जांच और सैनिटाइज की सुविधा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोच: मैट पर अभ्यास आज की जरूरत
खिलाड़ियों को बुलाया जा रहा है मगर मैट पर अभ्यास की अनुमति नहीं है। कुश्ती खेल में सामुदायिक दूरी संभव नहीं है और अब सामुदायिक दूरी के साथ हलका-फुल्का अभ्यास ही करवाया जा रहा है। अधिकतर खिलाड़ी वार्म अप करके ही वापस घर लौट रहे है। ऐसा रहा तो देश के खिलाड़ी खेल में पिछड़ जाएंगे। आज जरूरी है कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में ही सारी सुविधाएं की जाए। जांच की भी और उन्हें सैनिटाइज किए जाने की भी। खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पूरी तरह अभ्यास की अनुमति दी जाए।
- सुरेश कुमार, कुश्ती कोच

रिंग में नहीं कर पा रहे खिलाड़ी अभ्यास
सामुदायिक दूरी से अभ्यास के चलते खिलाड़ियों को रिंग में अभ्यास नहीं करवाया जा रहा। सिर्फ तकनीकी और मानसिक रूप से ही तैयार किया जा रहा है। बॉक्सिंग खेल का अभ्यास सामुदायिक दूरी के साथ नहीं हो सकता। ऐसे में जरूरी है कि व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह अभ्यास की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

- संदीप सिंह लंबोरिया, बॉक्सिंग कोच
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते अभ्यास बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बॉक्सिंग खेल में न तो सामुदायिक दूरी संभव है और न ही मास्क लगाकर अभ्यास किया जा सकता। ऐसे में सरकार को चाहिए कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में ऐसी व्यवस्था की जाए कि वे खुलकर अपना अभ्यास कर सके।
- पूजा, बॉक्सिंग नेशनल खिलाड़ी

खिलाड़ियों के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। बिना रिंग में उतरे बॉक्सिंग का अभ्यास संभव नहीं और यह तभी संभव है जब सरकार खिलाड़ियों को पूरी तरह खुलकर अभ्यास करने की अनुमति दी। कोरोना वायरस का खतरा है मगर बचाव के लिए सरकार स्टेडियम में ही व्यवस्था करें।
- अमन तंवर, बॉक्सिंग एशियन चैंपियनशिन ब्रांच मेडलिस्ट

कुश्ती खेल तो पकड़ और दाव का खेल है और इसमें सामुदायिक दूरी संभव ही नहीं है। अब बिना एक-दूसरे के संपर्क में आए अभ्यास नहीं हो सकता। सिर्फ वार्मअप ही हो पा रहा है। कोविड-19 के चलते प्रेक्टिस बुरी तरह प्रभावित हुई है।
- सौरभ, कुश्ती नेशनल खिलाड़ी

कुश्ती प्रतियोगिताएं मैट पर होती है और फिलहाल हमें कोविड-19 के चलते मैट अभ्यास से रोका हुआ है। ऐसे में सभी कुश्ती खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। हमें मैट पर अभ्यास की अनुमति दी जाए। कोविड-19 से बचाव के लिए यहां जांच, सैनिटाइजेशन की सुविधा दी जानी चाहिए।
- प्रीति, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें