फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से 6 की मौत, शहर में 171 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना से जहां छह और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई वहीं 171 नए संक्रमित मिले। छह और लोगों की मौत के साथ अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 153 हो गई है। वहीं, 171 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 11678 हो गई है। वहीं, अभी 155 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या है 94 और महिलाओं की संख्या 77 रही। वहीं 222 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिन छह मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-27 निवासी 58 वर्षीय पुरुष का इलाज पीजीआई में चल रहा था, जहां 27 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। वह हाइपरटेंशन और डाइबिटीज से भी पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-20 निवासी 57 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में सोमवार को मौत हुई। वह कोरोना के साथ शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे। इनके अलावा रायपुर खुर्द की 51 वर्षीय महिला और सेक्टर-56 की 50 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32 में बीते 27 सितंबर में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-8 की 80 साल के वृद्धा की मोहाली के एक निजी अस्पताल में सोमवार को और सेक्टर-25 के 71 साल के वृद्ध ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें