फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में 10 वालंटियर्स को दी गई वैक्सीन, ऑक्सफोर्ड की कोविड-शिल्ड वैक्सीन के ट्रायल के लिए अब तक 47 लोगों की हुईं स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में चल रहे ऑक्सफोर्ड की कोविड-शिल्ड के ट्रायल में सोमवार को 10 वालंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं, पंजीकृत वालंटियर्स में से अब तक 47 की स्क्रीनिंग हो चुकी है। पीजीआई प्रशासन ने बताया कि ट्रायल के लिए पंजीकृत 400 से ज्यादा वालंटियर्स की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। वहीं, जिन वालंटियर्स की स्क्रीनिंग 23 सितंबर से शुरू कर दी गई है, उन्हें अलग-अलग मानकों पर खरा उतरने के बाद वैक्सीन की डोज दी जाएगी। सभी वालंटियर्स को मानवीय परीक्षण के दौरान शुरू के 28 दिन के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। डोज देने के 27 दिन बाद उनका ब्लड सैंपल लेकर ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें