फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : चिंता की स्थिति वाला एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश बना चंडीगढ़, पिछली बार से तेज है संक्रमण की दर 

Thu, 08 Apr 2021 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चिंता की स्थिति वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की सूची
  • चंडीगढ़ में 16 फरवरी तक आते थे रोजाना 19 केस, अब 290 के पार
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामले केंद्र सरकार के लिए भी चिंता का सबब बने हुए हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘चिंता की स्थिति’ वाले नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की। चंडीगढ़ अकेला केंद्र शासित प्रदेश है, जो इस सूची में शामिल है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि चंडीगढ़ में 16 फरवरी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे पहले रोजाना औसतन 19 नए केस आते थे, लेकिन 16 फरवरी के बाद संक्रमण में तेजी आई और अब शहर में रोजाना औसतन 290 केस सामने आ रहे हैं। 16 फरवरी को शहर में संक्रमण दर महज 1.5 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 14.02 प्रतिशत हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि पिछली बार से तेज गति से संक्रमण फैल रहा है। 

केंद्रीय टीमों को जांच के लिए भेजा गया था

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल और चंडीगढ़ में कोरोना के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना क्यों फैल रहा है, ये जानने के लिए केंद्रीय टीम भी भेजी गई, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित राज्य व यूटी और मंत्रालय से साझा करेगी। 

गौरतलब है कि कपड़ा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार (आईएएस) विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम चंडीगढ़ भी आई थी। टीम में नई दिल्ली स्थित आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञ शामिल थे। हालांकि इस टीम ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। 
विज्ञापन

आरटीपीसीआर टेस्ट में हरियाणा से पीछे है चंडीगढ़

केंद्र सरकार के विभिन्न निर्देशों के बाद शहर में आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ी है। 16 फरवरी 2021 को कुल कोरोना जांच में सिर्फ 36.6 प्रतिशत जांच आरटीपीसीआर से होते थे, जो अब बढ़कर 81.4 प्रतिशत हो गया है। केंद्र ने इसे लेकर संतुष्टि जताई है। हालांकि इस मामले में चंडीगढ़ अब भी हरियाणा से पीछे है। हरियाणा में शुरू से ही आरटीपीआर टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

वहां 16 फरवरी को कुल कोरोना जांच में से 93.9 प्रतिशत जांच आरटीपीसीआर से किए जा रहे थे। छह अप्रैल के आंकड़े के अनुसार कुल टेस्ट में से 91.5 प्रतिशत आरटीपीसीआर टेस्ट ही किए जा रहे हैं। पंजाब में स्थिति अलग है। यहां 16 फरवरी को आरटीपीसीआर टेस्ट का शेयर 88.8 प्रतिशत था, जो छह अप्रैल को 76 प्रतिशत रह गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें