फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के केस ऐसे ही घटते रहे तो जल्द शुरू हो जाएगी ओपीडीः डॉ. अमनदीप कंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डॉक्टर जी दीवान बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह जीएमएसएच-16 के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख डॉक्टर अमनदीप कंग ने स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर अमनदीप कंग ने कोरोना महामारी के दौर में संक्रमण पर काबू पाने के लिए जनता से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि बिना शहरवासियों के सहयोग के इस जंग को जितना संभव नहीं है। अस्पतालों की ओपीडी के संदर्भ में उनका कहना है कि शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अगर यह क्रम जारी रहा तो जल्द ही अस्पतालों की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। डॉ. अमनदीप का कहना है कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का फोकस पॉजिटिव केस पर काबू पाने पर है। इसकी सफलता के बाद अस्पतालों की ओपीडी खोलने पर पूरा फोकस किया जाएगा। कहा कि इस जंग में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर से लेकर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से ही मरीजों के सफल इलाज की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। ऐसे में आगे भी उनके सहयोग से ही यह जंग को जीता जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें