फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : कोरोना के 10491 नए मामले, 60 की मौत, गुरुग्राम तोड़ रहा रिकॉर्ड

Sun, 25 Apr 2021 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • जीटी रोड बेल्ट व एनसीआर में मामले बढ़ने के साथ मौतें भी अधिक
  • पांच जिलों में नए मरीजों से ज्यादा संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ी गिरावट आई। शनिवार को 10491 कोरोना के नए मामले मिले व 60 संक्रमितों की मौत हो गई। गुरुग्राम नए मामलों में सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जीटी रोड बेल्ट व एनसीआर में मामले बढ़ने के साथ मौतें भी अधिक हो रही हैं। पांच जिलों में शनिवार को नए मरीजों से ज्यादा संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे।

विज्ञापन


कोरोना से गुरुग्राम में 8, फरीदाबाद-अंबाला में 7-7, सोनीपत-हिसार में 6-6, करनाल-भिवानी में 5-5, जींद-फतेहाबाद में 3-3, कैथल, झज्जर, सिरसा व कुरुक्षेत्र में 2-2, पलवल व पानीपत में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है। रोहतक, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़, नूंह व चरखी दादरी जिलों के लिए राहत की बात है, यहां किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।  

इसके अलावा गुरुग्राम में 3136, फरीदाबाद में 1530, सोनीपत 802, हिसार 857, अंबाला 376, करनाल 578, पानीपत 525, रोहतक 224, रेवाड़ी 104, पंचकूला 252, कुरुक्षेत्र 275, यमुनानगर 370, सिरसा 348, महेंद्रगढ़ 9, भिवानी 268, झज्जर 221, पलवल 55, फतेहाबाद 272, कैथल 43, जींद 261, नूंह 21 व चरखी दादरी में 64 नए मामले सामने आए हैं। 5104 मरीज पूरे प्रदेश में ठीक होकर घर पहुंचे। रिकवरी रेट 82.32 फीसदी व मृत्यु दर 0.90 फीसदी है। 5.83 फीसद की दर से लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


69384 सक्रिय मरीज
अभी प्रदेश में कोरोना के 69384 सक्रिय मरीज  हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना की जांच के लिए 49069 लोगों के नमूने लिए। 1995 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 1769  ऑक्सीजन व 226 वेंटिलेटर पर हैं। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नूंह व रोहतक में नए मरीजों से अधिक संक्रमित ठीक होकर शनिवार को घर लौटे। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़कर 55 हजार 438 हो गई है।

43707 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 22 जिलों में 526 कोविड केयर केंद्र, 281 कोविड अस्पताल काम कर रहे हैं। प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में 7838 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 3099 उपलब्ध हैं। आईसीयू में 4756 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 2754 उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें