फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए मैंने प्लाज्मा डोनेट किया है, जरूरत पड़ी तो 10 बार करूंगा: जमाती

Sat, 02 May 2020 12:27 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
अरशद अहमद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मुझे अस्पताल में बिल्कुल अपने घर जैसा माहौल मिला। डॉक्टरों, नर्सों ने मेरी देखभाल की, बहुत अच्छा और अपनों जैसा बर्ताव किया। यह कहना है तब्लीगी जमात के सदस्य अरशद अहमद का, जो हरियाणा के झज्जर में स्थित एम्स के कोरोना अस्पताल में भर्ती था।

विज्ञापन


अरशद ने कहा, मैंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देते हुए दो बार प्लाज्मा डोनेट किया है, ताकि कोरोना मरीजों का इलाज किया जा सके। आगे भी जरूरत पड़ी तो मैं 10 बार प्लाज्मा डोनेट करूंगा। बता दें कि अरशद की कोरोना जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।
 

अरशद ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने काफी सहयोग किया। मैं महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहना वाला हूं, लेकिन अस्पताल में मुझे घर की कमी महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन


अरशद ने कहा कि हम सभी को सरकार को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में सहयोग करना चाहिए। निर्धारित किए गए नियमों का पालन करते हुए रमजान की नमाज मस्जिद में न जाकर घर पर ही अता करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें