सेक्टर-30 में शनिवार को जिस बुजुर्ग की मौत हुई, उसे चार दिन से खांसी, जुकाम की शिकायत थी। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग को और कोई परेशानी नहीं थी। बापूधाम के बाद चंडीगढ़ में सेक्टर-30 से अब तक सबसे ज्यादा 16 पॉजिटव मामले सामने आने के कारण एहतियातन कोरोना जांच के लिए शव से जांच का नमूना लेकर बॉडी को जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट रविवार सुबह तक आ जाएगी।
जीएमएसएच 16 के 4 डॉक्टरों समेत 14 स्टाफ क्वारंटीन, जीएमसीएच की कैंटीन सील
उधर, जीएमएसएच में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी का मामला सामने आने के बाद शनिवार को गइनी डिपार्टमेंट के 4 डॉक्टरों समेत 14 स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। डिपार्टमेंट की हेड ने बुधवार और गुरुवार दोपहर तक कि ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लिस्टिंग कर क्वारंटीन करने की प्रक्रिया की। फिलहाल इन्हें 14 दिन का अवकाश दे दिया गया है जबकि पॉजिटिव नवजात की स्थिति बिल्कुल ठीक है।
वह अस्पताल के प्राइवेट रूम में है। वहीं, सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने में बाद बचाव का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को हॉस्पिटल के सी ब्लॉक सेकेंड लेबल पर स्थित कैंटीन को सील कर वहां के एक स्टाफ को टीम क्वारंटीन कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार इस कैंटीन में बापूधाम के पहले पॉजिटव मरीज का आना-जाना था। उसके अलावा ओटी के बाकी स्टाफ भी वहां चाय पीने जाते थे। ऐसे में उस कैंटीन से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।