खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर मामले नांदेड़ और अन्य राज्यों से लौटे पंजाबियों के हैं। सेहत विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में अब तक 24868 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 19316 के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। अभी 4780 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इतंजार है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 789 लोगों का इलाज चल रहा है।
संक्रमितों की जिलावार संख्या
कोरोना पीड़ितों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 258, जालंधर में 119, लुधियाना में 138, मोहाली में 93, पटियाला में 89, होशियारपुर में 112, मोगा में 28, फिरोजपुर में 27, गुरदासपुर में 29, पठानकोट में 25, नवांशहर मं 23, तरनतारन में 14, मानसा में 13 और कपूरथला में 15, फतेहगढ़ साहिब में 12, फरीदकोट व संगरूर में 6-6, मुक्तसर में 7, रोपड़ में 5, फाजिल्का में 4 और बरनाला व बठिंडा में 2-2 केस हुए हैं।