ठीक होकर घर लौटने वाले कोरोना संक्रमित मरीज
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में शनिवार को भी कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि चार मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। शुक्रवार को जो दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इनमें से एक गुरदासपुर का रहने वाला बुजुर्ग शामिल है। जबकि दूसरा केस मुंडी खरड़ की रहने वाली एक महिला का है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों मरीजों में से खरड़ वाले मरीज को ही जिला मोहाली में गिना जाएगा।
जबकि दूसरा मरीज जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। उसके वही पर सैंपल आदि लिए गए थे। प्रशासन ने इस संबंध में गुरदासपुर प्रशासन को सूचित कर दिया है। वहीं, अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 93 हो गई है। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से इलाके को सील कर दिया गया। वहीं, पीड़ित लोगों के संपंर्क में आए लोगों के सैंपल आदि लिए जा रहे है।
मोहाली में शनिवार को दो नए केस सामने आए थे। इनकी पहचान देसूमाजरा खरड़ निवासी 27 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। इस केस के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और सेहत विभाग की टीमों ने पूरे इलाके को अपने अधीन ले लिया है। इसके साथ ही 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, इलाके को सील कर दिया गया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरा मरीजा 67 वर्षीय बुजुर्ग है। वह, कुछ समय से बीमार चल रहा था। 24 अप्रैल को वह अपने इलाज के लिए पीजीआई आया था। सेहत विभाग की टीम ने उसके एरिया के सैंपल आदि भी ले लिए थे। वहीं, बुजुर्ग को अब मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका बेटा उसकी देखभाल का रहा है।
वह फेज-10 स्थित एसबीआई कॉलोनी में रहता है। सिविल सर्जन ने बताया कि इस बारे में गुरदासपुर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को कहा है कि वह घरों में रहें। इसके साथ ही कर्फ्यू के नियमों का पालन करें। जिक्रयोग है कि मोहाली में अब कोरोना मरीजों की संख्या 93 हो गई है, जबकि 34 मरीज तंदरुस्त हो चुके हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।