फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना पास और मास्क के घूम रहें आठ लोग गिरफ्तार, अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग- अलग जगहों में यूटी पुलिस ने रविवार रात 10 से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन में बिना पास और मास्क के घूम रहें लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आठ ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया, जो लॉकडाउन के नियमों का पालन किए बिना पास और मास्क के घूम रहे थे।
विज्ञापन

सभी लोगों को खिलाफ आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी लोगों को संबंधित थाना पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आने वाले दिनों में और भी चलाया जाएगा, ताकि लोगों को बीच जागरूकता फैल सके। पकड़े गए लोगों में मोहाली निवासी अभय, सेक्टर-28 सी निवासी जितेंद्र कुमार, सेक्टर-30 बी निवासी राहुल कुमार, मनीमाजरा निवासी मनोज कुमार, सेक्टर-26 निवासी राहुल, मोहाली के एसएएस नगर निवासी बिक्रमजीत सिंह, बुड़ैल निवासी बहादुर सिंह और सेक्टर-56 के रहने वाले निखिल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें