फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी में चला कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, 940 घरों की तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2025 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन सुबह 5 बजे शुरू हुआ, जिसमें 66 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ऑपरेशन की शुरुआत एसएसपी कंवदीप कौर के आदेश पर बापूधाम पुलिस चौकी से हुई।
विज्ञापन

जहां डीएसपी ईस्ट दिलबाग सिंह और सेक्टर-26 थाने के एसएचओ दविंदर सिंह की ओर से पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और जगह-जगह नाके लगाकर तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पुलिस टीमों ने कुल 940 घरों की जांच की और 80 बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन किया। इस दौरान 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही पुलिस ने 92 वाहनों की जांच की, जिनमें पांच वाहन जब्त किए गए।
वहीं सुबह 5 बजे डड्डूमाजरा कॉलोनी और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 60 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई। एसपी सिटी केएसम प्रियंका और एसएचओ मलोया जसबीर सिंह ने सभी टीमों को विस्तृत दिशानिर्देश दिए। इसके बाद डड्डूमाजरा और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी को पूरी तरह से बैरिकेडिंग करके सील किया गया और आठ अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा नाके लगाकर पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी शुरू की गई। इस दौरान 640 घरों की सघन तलाशी ली गई। 110 बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर और जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन किया गया। 25 लोगों ‘स्ट्रेंजर रोल’ जारी किया गया, जो उस इलाके के रहने वाले नहीं थे। 78 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 6 वाहनों को चालान व जब्त किया गया। 20 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


12 पुलिस टीमों ने लगाए नाके
इस अभियान के तहत कुल मिलाकर 12 पुलिस टीमें और नाके लगाए गए थे, जिनके जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर लोग भी पुलिस की कार्रवाई को नहीं समझ सके। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि यह कार्रवाई किसी भी तरह की संभावित गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से भी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें