फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतियों को पत्नियों के लिए करना होगा एक काम, चैलेंज कबूल है तो चले आइए यहां

Sun, 26 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शेफ संजीव कपूर
विज्ञापन
पतियों को पत्नियों के लिए एक काम करने का चैलेंज दिया गया है। अगर वे इसे पूरा कर लेते हैं तो आकर्षक उपहार मिलेगा। आप भी यह करना चाहते हैं तो चले आइए यहां।
विज्ञापन


महिलाओं की जिंदगी में ऐसे दिन बहुत कम आते हैं, जब पति उनके लिए लाजवाब पकवान बनाएं। कहते हैं कि पत्नी की तरह पति भी लजीज खाना बना सकते हैं, बस उन्हें माहौल और कुछ टिप्स आने चाहिए। टाटा संपन्न और अमर उजाला एक ऐसा अनोखा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं, जिसमें पति को पत्नी के लिए खाना बनाने का चैलेंज दिया जाएगा।

सबसे स्वादिष्ट पकवान बनाने वाले विजेता को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा। सेक्टर-22 स्थित होटल पिकाडली में रविवार को पतियों को एक चैलेंज दिया जाएगा। इसमें जाने-माने शेफ संजीव कपूर से भी मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही वह सभी मिस्टर और उनकी मिसेस को खास टिप्स देंगे।
विज्ञापन


टाटा केमिकल्स के कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस मार्केटिंग जनरल मैनेजर सागर बोके का कहना है कि टाटा संपन्न प्रकृति की गुडनेस को बनाए रखने में भरोसा करता है। इस उद्देश्य के साथ कार्य करते हैं जिससे भोजन को और अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाया जा सके।

प्रत्येक गृहणी पूरे मन के साथ परिवार के लिए पौष्टिक आहार परोसने की कोशिश हमेशा करती है। ऐसे में हमने एक प्रयास किया है कि पति अपनी पत्नी का पसंदीदा व्यंजन बनाकर उन्हें प्यार भरा सरप्राइज दें। यह कैंपेन हमने पिछले साल शुरू की थी और 40 हजार घरों तक हमने पहुंच बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें