फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 मार्च को कनवोकेशन, 17 साल में पहला मौका जब अभिभावक नहीं होंगे मौजूद  

Mon, 22 Feb 2021 02:38 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) ने 15 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी कर ली है। अभिभावकों की गैर मौजूदगी में ही 600 विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा जब विद्यार्थियों की जिंदगी के इस अहम क्षण में उनके अभिभावक साथ नहीं होंगे। 2004 में पंजाब विश्वविद्यालय से पेक अलग हुआ था। तभी से पेक दीक्षांत समारोह मनाता आ रहा है। 

विज्ञापन


पेक ने पहले ही विद्यार्थियों को विकल्प दिया था कि अगर मार्च में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाता है तो अभिभावक शिरकत नहीं कर पाएंगे। यह कदम कोरोना दिशा-निर्देशों के चलते उठाया गया है। 


पेक ने दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने के लिए विद्यार्थियों के बीच सर्वे करवाया था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि अगर वे अभिभावकों को कार्यक्रम में लाना चाहते हैं तो दीक्षांत समारोह हालात सामान्य होने के बाद ही आयोजित किया जाएगा अन्यथा 2020 में पास हुए विद्यार्थियों को मार्च में डिग्री देने के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों और पेक प्रशासन के बीच सहमति के बाद अब 15 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों को तय सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन के कारण पेक ने सेशन 2020 में पास हुए विद्यार्थियों को डिग्रियां नहीं दी थीं। पेक विद्यार्थियों के लिए सामान्य तरीके से दीक्षांत समारोह आयोजित करवाना चाहता था, इसलिए हालात ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था।

900 विद्यार्थी हुए हैं पास, व्यस्तता के चलते 300 विद्यार्थी नहीं लेंगे हिस्सा 
पेक निदेशक डॉ. धीरज सांघी ने बताया कि ऑडिटोरियम में ही दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020 में 900 विद्यार्थी पास हुए हैं। विद्यार्थियों से ई-मेल के जरिए दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर जानकारी मांगी थी। लगभग 600 के करीब विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के लिए कॉलेज आने के इच्छुक है। अन्य विद्यार्थी नौकरी व अन्य काम में व्यस्त होने के कारण 15 मार्च को कॉलेज नहीं आ सकते। इसलिए 600 विद्यार्थियों के लिए ऑडिटोरियम में व्यवस्था की गई है। 

विद्यार्थियों को समूह में बांटा, एक बार में 200 को मिलेगी डिग्री   
डॉ. धीरज सांघी ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसलिए विद्यार्थियों को 200-200 के समूह में बांटा गया है। सुबह का पहला सत्र 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें मुख्यातिथि का भाषण और पीएचडी व एमटेक के 200 विद्यार्थियों को डिग्रियां और अवार्ड दिए जाएंगे। दूसरे सत्र दोपहर 3 से 4 बजे तक बीटेक के 200 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। तीसरे सत्र में शाम 5 से 6 बजे तक बचे हुए 200 बीटेक विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें