फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दोषी को 5 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में रामदरबार फेस-2 निवासी आरोपी सुनील को 5 साल की सजा और 27 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस दौरान अदालत ने कहा कि यह अपराध आम आदमी के मन में भय और आघात पैदा करता है खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में।
अदालत ने टिप्पणी की कि झपटमारी और स्नैचिंग की घटनाएं लगभग रोज सामने आ रही हैं। ये सड़क पर होने वाले बड़े अपराध में से एक है। अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि दोषी किसी रियायत का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला 19 अप्रैल 2022 का है। पीड़ित कुलविंदर लाल हल्लोमाजरा ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल 2022 की रात करीब 10:05 बजे वह रामदरबार स्थित लाली ढाबा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक आए और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। एक ने उनका हाथ पकड़ा जबकि दूसरे ने मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर आरोपी सुनील और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें