फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

t20 मैचों के कॉम्बो टिकट का विवाद: पीसीए ने वापस लिया फैसला

Sat, 19 Mar 2016 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने शुक्रवार को आधिकारिक सूचना जारी कर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत आस्ट्रेलिया मैच की टिकट के लिए कॉम्बो की बाध्यता खत्म कर दी है। पीसीए ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब 80 फीसदी तक टिकटें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


अब सिर्फ एलीट क्लास की महंगी टिकटें ही बचीं हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी युवाओं को कोई खास राहत नहीं मिली है, वहीं पीसीए का यह फैसला भी महज दिखावे से कम नजर नहीं आ रहा। 27 मार्च को होने वाले इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच की जो टिकटें बची हैं, वे अब बाद में बेची जाएंगी।

नहीं मिला टिकट, निराश होकर लौटे क्रिकेट प्रेमी
शुक्रवार को एक बार फिर सुबह से ही टिकट लेने के लिए लाइनें लग गईं थीं। मगर क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब उन्हें भारत-आस्ट्रेलिया मैच का टिकट नहीं मिला। उन्हें समय पर टिकट न देने की जानकारी भी नहीं दी गई। ऐसे में युवकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह थी बाध्यता
पहले 27 मार्च को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की चाह रखने वाले युवकों को 25 मार्च को होने वाले ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की टिकट भी साथ में खरीदना जरूरी किया गया था।

पीसीए को भेजा था कानूनी नोटिस
कॉम्बो टिकट की बिक्री को लेकर आलोचना के बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को सिंगल टिकट बेचने का फैसला लेना पड़ा है। कॉम्बो टिकट बिक्री प्रक्रिया के विरोध में पीसीए को कानूनी नोटिस भी भेजा गया था।

कुछ ही टिकटें बचीं
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीएस वालिया का कहना है कि अब कॉम्बो टिकट की जगह हर मैच की अलग टिकट बेची जाएगी। उनका कहना है कि 27 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के लिए कुछ ही टिकटें बची हैं, जिनकी बिक्री बाद में की जाएगी, जबकि 20, 22 व 25 मार्च को होने वाले मुकाबलों की टिकटें उपलब्ध हैं, जो पीसीए के काउंटर खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें